सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है। शो का प्रीमीयर 1 अक्टूबर को होने वाला है।फैनपेज पर अलग-अलग बातें सामने आती रहती हैं। हालांकि बिग बॉस 16 से जुड़ी कई अफवाहें साफ हो गई हैं।

मेकर्स ने उसके शुरू होने का दिन-तारीख सब बता दिया है। बस रह गया है तो उसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम। पहले 17 एक्टर्स की लिस्ट आई थी।माना जा रहा था कि दिव्यांका त्रिपाठी शो का हिस्सा बनने जा रही है, लेकिन अब खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

इसमें अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी का जिक्र किया गया था लेकिन बाद में अर्जुन ने इसे रिजेक्ट कर दिया। वहीं अब दिव्यांका त्रिपाठी ने भी फैन्स को झटका दिया है। दूसरी ओर शालीन भनोट का नाम कंफर्म बताया जा रहा है।

दिव्यांका त्रिपाठीको ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी देखा गया था, जहां एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करके दिव्यांका ने लोगों का दिल जीता। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद अब लोग उन्हें ‘बिग बॉस 16’ में भी देखना चाहते थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *