उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो मंजिला मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. व्यवसायी सत्य प्रकाश बरनवाल की काफी पुरानी जर्जर दो मंजिला मकान अंसारी रोड पर है।

जर्जर मकान में काफी समय से दिलीप (35) पुत्र गोपाल पत्नी चांदनी (30) रहते है। दोनों मजदूरी का भरण पोषण करते थे।मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और एक मासूम बच्ची शामिल है.  सदर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड के पास स्थित दो मंजिला मकान का छत भरभरा कर गिर गया.

रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. आसपास के मकानों को खाली कराया गया है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मलबे में और लोग भी हैं या नहीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की है

रात पति, पत्नी और चांदनी (2) नीचे तल के कमरे में एक साथ सोए थे। इसी दौरान भोर में अचानक मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे तीनों दब गए। तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और डायल 112 को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *