उत्तराखंड में मानसून की विदाई की बेला अब नजदीक आ गई है। प्रदेश में आमतौर पर मानसून की विदाई 31 सितंबर तक हो जाती है। बावजूद इसके पिछले वर्ष अक्तूबर पहले सप्ताह में मानसून की विदाई हुई थी।

अभी कुछ ही दिनों पहले बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के अलावा पिथौरागढ़ धारचूला की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। पिथौरागढ़ की दारमा घाटी के चीन सीमा के अंतिम चौकी दावे में लगभग 14 इंच बर्फ और पहाड़ों में एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई है।

राज्य के लगभग सभी मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कहीं रुक-रुक कर बारिश जारी रही तो कहीं बादल छाए हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपिलयाल ने बताया कि इस हिसाब से 26 सितंबर के बाद कभी भी उत्तराखंड से भी मानसून की विदाई की घोषणा हो सकती है।

देहरादून में चौथे दिन तापमान में बढ़ोतरी दून में लगातार तीन दिन ठंडक रहने के बाद को तापमान में बढ़ोतरी हुई। बीते तीन दिन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम था। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.3 डिग्री रहा।ऐसे में मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

पिछले तीन चार दिन से उच्च हिमालयी दारमा घाटी के 14 गांव और व्यास घाटी के सात गांव में लगातार बारिश होने से जहां ठंड बढ़ गई है। वहीं 12 हजार फुट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *