आयुष्‍मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्‍म ‘डॉक्‍टर जी’ की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है.फिल्म 14 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देगी।अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित, डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना एक मेडिकल छात्र की भूमिका में हैं।

स्क्रीन्स पर अलग अलग भूमिकाओं में नजर आने वाले एक्टर आय़ुष्मान ने हमेशा अपनी दिलचस्प कहानियों से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है।  आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपने असली अंदाज में प्रभावशाली कॉमेडी के अपने सिग्नेचर ब्रांड के साथ एक और ऐसा सब्जेक्ट लेकर आ रहें है, जो एक खास विषय को बढ़ावा देने का वादा करता है।

एक मेल गायनोकोलॉजिस्ट के रूप में कदम रखते हुए, अभिनेता ने पहला पोस्टर साझा किया है जो हमें गायनोकोलॉजिस्ट बनने के लिए उनकी मेडिकल जर्नी की दुनिया की एक झलक पेश करती है। ऐसे में यह देखते हुए कि 2022 में बहुत कम कॉमेडी फिल्में देखी गई हैं.

‘विक्‍की डोनर’ से लेकर ‘अनेक’ तक स्क्रीन्स पर अपनी अनोखे किरदारों के लिए मशहूर इस फिल्‍म में एक बार फिर दर्शकों को जमकर हंसाने वाले हैं। अपने सिग्नेचर ब्रांड के साथ ही आयुष्‍मान एक और ऐसा सब्जेक्ट लेकर आ रहें है, जिस पर खूब चर्चा होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *