दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम एक्टर जहीर इकबाल  संग जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने बात को कभी नहीं एक्सेप्ट किया है कि वे रिलेशनशिप में हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिलेशनशिप की खबरें कई बार सामने आती हैं और दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अभिनेता वरुण शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की स्टोरी लगाकर उन्हें ब्लॉकबस्टर जोड़ी बताया है। वरुण ने लिखा, ‘ओह हो इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी’। तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर हंसते नजर आ रहे हैं।

दोनों की केमिस्ट्री भी साफ दिखाई दे रही है।उनका हमेशा कहना रहा है दोस्त के अलावा कुछ नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों काफी एक्टिव रहते हैं और एक दूसरे के पोस्ट पर लगातार कमेंट करते हैं। मगर सोनाक्षी का हालिया कमेंट इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि उनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ और भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *