एक्टर रणवीर सिंह पिछले दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर खूब सुर्खियों में आए थे।रणवीर ने मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया और कहा कि उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है।पिछले महीने न्यूड फोटोशूट मामले में पुलिस को दिए बयान में रणवीर सिंह ने कहा है कि उनके फोटो के साथ छेड़छाल की गई है।

 

रणवीर ने कहा कि जिन तस्वीरों के आधार पर उनके खिलाफ अश्लीलता के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई हैजो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी, क्योंकि उन्होंने अपनी तस्वीरों में अंडरवियर पहना हुआ था।

प्राइवेट पार्ट्स दिखने की कोई गुंजाइश ही नहीं। जिस तस्वीर को आधार बनाया गया है वो मॉर्फ्ड हैं।उनमें से एक तस्वीर को मॉर्फ किया गया है। अभिनेता ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया कि ‘प्राइवेट पार्ट्स’ दिखने वाली तस्वीर ‘पेपर’ मैगजीन के न्यूड फोटोशूट का हिस्सा नहीं थी।

मुंबई पुलिस ने 29 अगस्त को न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया था।  रणवीर सिंह ने अपने बयान में दावा किया है कि किसी ने उनकी एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की और उसे बदल दिया है।पुलिस टीम ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट की भी जांच की, जिसमें शिकायत करने वाली महिला की ओर से दी गई तस्वीर नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *