रणबीर कपूर अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए काफी तारीफ बटोर रहे हैं. फिल्म क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक सभी को उनका रोल बहुत पसंद आ रहा है.2016 में रणबीर कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें ‘स्टार वॉर्स’ में सेकंड लीड के लिए रोल ऑफर हुआ था।

रणबीर कपूर को इससे पहले भी एक ‘सुपर हीरो’ फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने का मौका मिला था.  उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था। रणबीर कपूर ने कहा था, ‘कुछ साल पहले मुझे स्टार वॉर्स में सेकंड लीड के लिए रोल ऑफर हुआ था .

उन्होंने आगे  कहा था, ‘मुझे इस ऑफर में कुछ खास दिलचस्पी भी नहीं है। अयान मुखर्जी के साथ मिलकर हम खुद का स्टार वॉर्स बना लेंगे। उसके पीछे नहीं भागते हैं, जो वहां है। वह अच्छा है,  अयान मुखर्जी जेजे अब्राम्स या फिर जियॉर्ज लूकस से कम हैं। मुझे उनके साथ काम करने दीजिए और हमें हमारा स्टार वॉर्स बनाने दीजिए।’

अयान मुखर्जी द्वरा निर्देशित ‘एस्ट्रावर्स’ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पौराणिक कथा पर आधारित एक फिल्म है. इस फिल्म की ‘सिनेमेटोग्राफी’ को लोग खास पसंद कर रहे हैं. बॉयकॉट की जबरदस्त मांग के बीच रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *