बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। खूबसूरत नोरा अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैन्स की नींद उड़ाती रहती हैं।हाल ही में नोरा को झलक दिखला जा के सेट पर स्पॉट किया गया, जहां वो एक बार फिर अपने लुक्स से सबको मदहोश करती नजर आईं। सेट से हसीना की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

एक बार फिर नोरा ने पिंक ड्रेस में अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की हैं।न्यूड मेकअप, पिंक लिप्स और मैसी हेयरस्टाइल में नोरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है।सेट के बाहर एक्ट्रेस कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक जबरदस्त पोज दे रही हैं।इस बार नोरा पिंक फ्लॉवर ड्रेस में फैन्स को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं।

नोरा का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि नोरा ने बॉलीवुड में कई फिल्मों और आइटम नंबर्स में काम किया है। सोशल मीडिया पर नोरा के हजारों फैन्स हैं, जो उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *