टीएमसी सरकार के भ्रष्ट आचरण के विरोध में भाजपा नेताओं ने आज ‘नबन्ना रैली’ निकाली।  रैली को देखते हुए राज्य की पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी।पश्चिम बंगाल में नबान्न चलो मार्च निकालने के लिए सड़क मार्ग से अनुमति नहीं मिलने के बाद कई भाजपा कार्यकर्ता अब नदी पार करके कोलकाता पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान सुवेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को नॉर्थ कोरिया बना दिया है। सुवेंदु के साथ लॉकेट चटर्जी को भी हिरासत में लिया गया है।

भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है। वे नबान्न मार्च में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सुवेंदु ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है।

सुवेंदु के अलावा राहुल सिन्हा और लॉकेट चटर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है।‘नबन्ना मार्च’ के लिए कोलकाता के लिए रवाना होते ही रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *