ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर आज सुबह ब्रह्मपुरी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से कार में सवार 6 यात्रियों में से 4 की मौत हो गई। सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

चालक रविंद्र सिंह सिंह की हालत खतरे से बाहर है।जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस -प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने अपने बयान में बताया कि वह शुक्रवार सुबह हरिद्वार से पांच यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। ब्रह्मपुरी के समीप उनकी आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। एसपीएस राजकीय अस्पताल से गंभीर घायलों को एम्स रेफर किया गया है।एक मृतक यात्री शिवजी की पहचान हो गई है।रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ निवासी घायल टैक्सी चालक रविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह और महाराष्ट्र के ग्रेटर मुंबई के सी -714 का एम्स में उपचार चल रहा है।  थाना प्रभारी मुनि की रेती रितेश शाह ने बताया कि अन्य तीन मृतक यात्रियों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *