कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ने तमिलनाडु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से जब पूछा गया कि कांग्रेस का अध्यक्ष आप दोबारा से बनेंगे? इस बीच राहुल गांधी ने इस सस्पेंस को और बढ़ाते हुए इंतजार करने की बात कही है।

इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह तब स्पष्ट हो जाएगा जब अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। मैंने स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि मैं क्या करूंगा, मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है।  राहुल गांधी ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अक्टूबर में होने हैं। मेरे दिमाग में बिल्कुल भी भ्रम नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि दो अलग-अलग विचारों की यह लड़ाई करीब हजार साल से चली आ रही है और जारी रहेगी। भारत को लेकर दो विजन हैं। एक ऐसा विचार है, जो सबको कंट्रोल करने की बात करता है। इसके अलावा दूसरा ऐसा है, जो खुले विचारों वाला है और सबका सम्मान करता है।

बता दें कि इस बीच कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश के प्रभारी पद से हटा दिया है। ऐसे में इस बात की भी चर्चा है कि क्या उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।   सोनिया गांधी की अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति है। उनकी राय से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जैसे नेता भी सहमत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *