ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 11 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय शोक रहेगा। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) निधन हो गया था।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शोक के दिन पूरे भारत में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई आधिकारिक कार्य नहीं होगा।

पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें हमारे समय की दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा… उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।”

 ब्रिटेन की महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। वह ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *