शिव शास्त्री बल्बोआ एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मलयालम निर्देशक अजायन वेणुगोपालन द्वारा किया जा रहा है।  इस फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता लीड रोल में नज़र आयेंगे।फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।

इस साल जहां अभिनेता ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘कार्तिकेय 2’ में नजर आए थे, वहां आज अभिनेता ने अपनी एक नई फिल्म का फर्स्ट पोस्टर साझा किया है।

अनुपम खेर ने फिल्म के तीन पोस्टर साझा किए, जिनमें से सभी में उन्हें एक सफेद बनियान में दिखाया गया है। पहले पोस्टर में उन्हें एक सीट पर बैठे हुए दिखाया गया है, जबकि दो विदेशी उनके पीछे खड़े हैं।

दूसरे पोस्टर में नीना गुप्ता के साथ अनुपम खेर हैं। आखिरी पोस्टर में अनुपम खेर अकेले सीट पर बैठे हैं। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, पेश है मेरी नई फिल्म #ShivShastriBalboa का फर्स्ट लुक।

फिल्म की कहानी 2 इंडियन कपल की है जो अमेरिका के छोटे से गावं में रहते है।  नीना गुप्ता ने भी अपने और अनुपम खेर की विशेषता वाले पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम फीड पर साझा किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हमारी नई फिल्म #ShivShastriBalboa पर इतने सालों बाद अनुपम खेर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *