कॉफी विद करण के नए एपिसोड में कटरीना कैफ अपने ‘फोन भूत’ के स्टार कास्ट के साथ पहुंची। जहां फिल्म की चर्चा तो हुई ही लेकिन इसके साथ कुछ ऐसे राज भी खुले जिसे सुनने के बाद आप भी आश्चर्य हो जाएंगे।इसी बीच अब एक और खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ रिश्ता कैटरीना कैफ के भाई के साथ जुड़ गया है.

ये एक्ट्रेस और कई नहीं बल्कि बॉलीवुड की सबसे हॉट हीरोइनों में से एक इलियाना डिक्रूज हैं. इलियाना भी इन दिनों कैटरीना के साथ बर्थडे अटेंड करने मालदीव में भी स्पॉट हुई थी  वहीं वायरल फोटोज़ में कैटरीना के भाई सेबेस्टाइन भी इस ग्रुप में शामिल हैं. इन तस्वीरों में इलियाना और सेबेस्टाइन मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कैटरीना कैफ और विकी कौशल के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे दोनों की तस्वीरों के इंटरनेट पर आने के बाद कैटरीना के भाई सेबेस्टियन और इलियाना डिक्रूज के डेटिंग की अफवाहें शुरू हुईं.

कैटरीना का जन्मदिन मनाने के लिए इलियाना और उनके दोस्तों के साथ शामिल हुई थीं। कैटरीना की बहन सनी कौशल और मिनी माथुर भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *