मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग से सूचना मिलते ही संबंधित जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन के अधिकारी हरकत में आ गए। हालांकि, रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास बारिश थमी तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान दून के सहस्त्रधारा में 42.5 मिमी, करनपुर में 34 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।पर्वतीय क्षेत्रों में मलबा और बोल्डर आने से तीन राज्य मार्गों सहित कुल 125 सड़कें बंद हैं। बंद मार्गों को खोलने के काम में कुल 192 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है।

जिनमें से 63 मार्ग एक दिन पहले से बंद थे। कुल 94 अवरुद्ध मार्गों में से 37 को रविवार को खोल दिया गया है, जबकि 57 मार्ग अब भी अवरुद्ध हैं। जागेश्वर में 34, देहरादून करनपुर में 34, टनकपुर में 32.3, लोहाघाट में 31, बनबसा में 30, कौसानी 25, गरुड़ 19.5, गंगोलीहाट में 19 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *