यूकेसीएसएसस पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।

पेपर लीक कराने का असल मास्टरमाइंड आरएमएस सॉल्यूशन कंपनी के मालिक का खास दोस्त सैयद सादिक मूसा निकला।एसटीएफ द्वारा संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए है।अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है।

पेपर लीक मामले में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किए जा चुका है। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया। दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है।

गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार संपन्न राव नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने शनिवार को 33वीं गिरफ्तारी की थी।पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया और दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *