ऋतिक रोशन  और सैफ अली खान  की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है. विक्रम वेधा का बहुप्रतीक्षित टीजर हाल ही में जारी किया गया था। दोनों ही दमदार एक्टर एक साथ अपनी आने वाली फिल्म में कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की फिल्म विक्रम वेधा  का टीजर बुधवार को रिलीज हो गया है. जिसमें दोनों का किलर लुक लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

ऋतिक रोशन के स्टारडम और पुष्कर और गायत्री की विश्वसनीयता को देखते हुए, टीजर लॉन्च के बाद से केवल 10 घंटों में फिल्म को इस बेंचमार्क तक पहुंचना जरा भी सरप्राइजिंग नहीं है।फिल्म के टीजर ने YouTube पर 9.4 लाख लाइक्स बटोरे हैं और सभी प्लेटफॉर्म पर 22.4 मिलियन+ व्यूज हासिल किए हैं।

विक्रम वेधा का टीजर YouTube पर नंबर 1 स्पॉट पर ट्रेंड कर रहा है और इसका हैशटैग #VikramVedhaTeaser दुनिया भर में ट्रेंड कर रहा है। और भारत में ट्विटर पर नंबर 1 स्थान पर मजबूती से टिका है। साल 2017 में आई सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा में आर माधवन और विजय सेतुपथी ने गजब की परफॉर्मेंस दी थी. जिसने लोगों का दिल जीत लिया था. अब फिर से सिल्वर स्क्रीन पर विक्रम और वेधा आपको देखने को मिलेंगे, लेकिन बिल्कुल नए अवतार में.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *