भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले को अब चंद दिन ही शेष रह गये हैं। यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाने वाला है जिसके लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।कोहली की एशिया कप में वापसी कर रहे हैं। इस बार पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने कहा है कि उनकी लय लौट चुकी है और एशिया कप में वो बड़ी पारी खेलने वाले हैं। इसके बावजूद कोहली के फैंस को डर लग रहा है कि वो संन्यास ले सकते हैं।

विराट ने 25 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि जब वो महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम के कप्तान थे, वह उनके करियर का सबसे सुखद और रोमांचक समय था। उन्होंने आगे लिखा है कि हमारी साझेदारी मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। इसके बाद उन्होंने 7+18 लिखकर दिल बनाया है। सात महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर है, जबकि 18 विराट कोहली का जर्सी नंबर है।

 इस मैच से पहले सबसे अधिक चर्चा, भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली के फॉर्म को लेकर हो रही है।पिछले लम्बे समय से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे किंग कोहली के लिए धुरविरोधी पाकिस्तान के सामने अपने फॉर्म को वापस लाने का चैलेंज भी होगा।

हाल ही में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। राशिद ने कहा है कि आईपीएल के 15वें सीजन के दौरान नेट्स पर कोहली की बल्लेबाजी देख उनके पसीने छूटने लगे थे। उन्होंने यह बयान एशिया कप के लिए दुबई पहुंचने के बाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *