Sunday, May 5, 2024 at 11:32 AM

गर्मियों में दही का सेवन करने से कब्ज, अपच व पेट फूलने जैसी समस्याओं से मिलेगा निजात

गर्मियों में रोज दही के सेवन से न सिर्फ आपका शरीर ठंडा रहता है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर  होता है। खासकर जब आप खाने के साथ दही खाते हैं, तो कई पोषक तत्व आपको शरीर में पहुंचते हैं। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स अच्छी मात्रा में होते हैं।

इनसे प्राप्त होने वाला पोषण केवल हमारे शरीर को अंदर से ही मजबूत नहीं बनाता है, बल्कि त्वचा की रंगत को भी निखारता है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती  है कि दही में दूध की अपेक्षा अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है।

इम्यूनिटी मजबूत बनाता 

दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के कारण संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है और यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। गर्मियों में रोजाना दही का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

वजन कम करने में मददगार

दही प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें जरूरी पोषक तत्वों के साथ हेल्दी फैट भी होता है। इसका उपयोग अच्छे फैट वाले आहार के लिए किया जाता है। दही वजन घटाने में भी आपका मदद करता है।

पेट की गर्मी शांत करे 

मई और जून ये दो महीने सबसे अधिक गर्म होते हैं। इससे मुंह के छाले भी ठीक होते हैं और घमौरी निकलने की समस्या में भी आराम मिलता है। यदि पेट में जलन या एसिडिटी  हो रही हो तो एक कटोरी दही खाने से तुरंत आराम मिलता है।

Check Also

चेहरे का ग्लो बरकरार रखने में मदद करता है ये खास पेस्ट, जानें इसके फायदे

आज के समय में आपको बाजार में हर तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट आसानी से …