गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में उत्तर प्रदेश के नोएडा में महापंचायत हुई। श्रीकांत त्यागी पर महिला के साथ बदसलूकी करने राज्य सरकार की स्टीकर लगी कारों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है।आधे दर्जन से अधिक राज्यों और पश्चिमी यूपी के एक दर्जन जिलों से लोग श्रीकांत के समर्थन में सलारपुर स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंचे।

यह महापंचायत सुबह 10 बजे शुरू हुई। महापंचायत का आयोजन नोएडा के गेझा गांव में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने गेझा महर्षि आश्रम रामलीला मैदान में किया। इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश मसलन- गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत और हापुर से इस समुदाय से जुड़े सैकड़ों लोग वहां आए हैं।

महापंचायत में त्यागी समाज के लोगों ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उनके परिजनों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। सोसाइटी में श्रीकांत के परिजनों से मिलने गए युवकों को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया गया कि डॉ महेश शर्मा के इशारे पर 10 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।’हमारे गांव में बीजेपी नेताओं का प्रवेश बंद है।’ यहां लिखा पोस्टर भी गेझा गांव के एंट्री पर लगाया है। बता दें कि श्रीकांत त्यागी को 9 अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *