जिद्दी ब्लैकहेड्स किसी को भी पसंद नहीं आते। अमूमन महिलाएं इन ब्लैकहेड्स से निजात पाने के लिए तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स व स्टि्रप्स की मदद लेती हैं। इससे कुछ वक्त के लिए भले ही आपको ब्लैकहेड्स से निजात मिल जाए, लेकिन फिर से यह समस्या हो जाती है। इतना ही नहीं, इसमें काफी पैसे खर्च होते हैं और कई बार ब्लैकहेड्स निकालने में काफी दर्द भी होता है, लेकिन अगर आप बेहद किफायती व आरामदायक तरीके से ब्लैकहेड्स से निजात पाना चाहती हैं तो इन आसान तरीकों को अपना सकती हैं-

दालचीनी-
दालचीनी भी ब्लैकहेड्स को निकालने में असरकारक है। इसके लिए आप एक से दो टेबलस्पून दालचीनी पाउडर लेकर उसमें नींबू का रस मिलाएं। अब आप इसे अपने ब्लैकहेड्स एरिया पर लगाकर 20 मिनट के लिए रखें। अंत में स्किन को पानी से साफ करें।

एलोवेरा-
एलोवेरा को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप ताजा एलोवेरा जेल लेकर उसे अपनी स्किन पर लगाएं और करीबन दस मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। अंत में हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।

मेथी-
फ्रेश मेथी का इस्तेमाल करने से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को आसानी से निकाला जा सकता है। इसके लिए एक कप मेथी के पत्ते लेकर उसे पानी की मदद से स्मूद पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं। करीबन दस मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को क्लीन करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *