टीवी इंडस्ट्री भारत में काफी पुरानी है और सीरीअल्स में काम करने वाले तमाम कलाकारों की काफी फैन फॉलोइंग भी है. नए एक्टर्स तो इंडस्ट्री में आते ही रहते हैं लेकिन कई ऐसे एक्टर्स भी हैं जो सालों से यहां काम करते आ रहे हैं.छोटे परदे की लोकप्रिय अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने अचानक एक्टिंग छोड़कर आध्यात्म की राह चुन ली है।

नुपूर ने अपने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन में पूरी तरह से संन्यासी जीवन को अपना लिया है। इस बारे में तहकीकात करने पर पता चला है कि नुपूर का हिंदी मनोरंजन जगत से मोह पूरी तरह टूट चुका है और हाल में ही उनके परिवार में घटी कुछ घटनाओं ने उनका ध्यान पूरी तरह से ईश्वर की तरफ लगा दिया है।

उन्होंने फरवरी में ही संन्यास ले लिया था और अब वो तीर्थयात्राओं और गरीबों की मदद करने में व्यस्त हैं. आपको बता दें कि नूपुर CINTAA की भी मेंबर रह चुकी हैं.नूपुर अलनकर 49 वर्ष की हैं और पिछले 27 सालों से शोबिज में काम कर रही हैं. नूपुर ने 150 से ज्यादा टीवी शोज में काम किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *