दिल्ली के एम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे राजू श्रीवास्तव को लेकर हर दिन कोई ना कोई नाकोईखबर आती रहती हैं. 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं और अब कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप थोड़ी राहत की सांस लेंगे।

दीपू ने फेसबुक पर शेयर किए इस वीडियो में कहा कि लोग तथ्यों की पड़ताल किए बगैर और परिवार वालों से बात किए बगैर क्लिक्स बढ़ाने के चक्कर में ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक है.

इसके साथ ही उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। दीपू श्रीवास्तव ने वीडियो संदेश में कहा कि मन दुखी था, वीडियो बनाने का मन नहीं कर रहा था लेकिन मैंने देखा कुछ लोग सोशल मीडिया पर उटपटांग पोस्ट कर रह हैं। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। उन लोगों ने परिवार के लोगों से बात नहीं की है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए डाले गए इस वीडियो में दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि एम्स और देश के बेस्ट डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव के इलाज में लगे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि राजू जल्द ही ठीक होकर एक बार फिर से अपनी कॉमेडी की दुकान खोलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *