भारत के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न ‘अटल बिहारी वाजपेयी’ की आज 16 अगस्त को पुण्यतिथि है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा था। उन्होंने ही उत्तराखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सदैव अटल समाधि पर पुष्पांजलि दी।नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर अटल जी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *