ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं. सोशल मीडिया पर सुजैन काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पोस्ट से फैंस को आकर्षित करती रहती हैं. सुजैन सोशल मीडिया पर भी अक्सर अर्सलान संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

इंटीरियर डिजाइनर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अर्सलान के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है. उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, “हेड ऑलवेज आउट द सनरूफ विद यू.” ब्लैक कलर के पोल्का डॉट्स टॉप में ब्लैक स्कर्ट में सुजैन बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

अर्सलान ने एक लैदर जैकेट पहनी है जिसे उन्होंने ब्लू जींस और ब्लैक शर्ट के साथ पेयर किया है. वह अर्सलान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इसके अलावा भी उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें दोनों कुछ और सेलेब्स के साथ दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर सुजैन के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा हैं. फैंस के साथ सेलेब्स भी वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. प्रीति जिंटा के साथ ही कुछ और सेलेब्स ने वीडियो पर रिएक्ट किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *