आमिर खान और करीना कपूर के बाद, एक्ट्रेस मोना सिंह  ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. फिल्म की सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी आलोचना की जो फिल्म के बायकॉट का मांग करते रहे.

इस पर बोलते हुए, मोना ने उन लोगों की मंशा पर सवाल उठाए जो आमिर खान  की फिल्म के खिलाफ हैं.फिल्म में उन्होंने आमिर खान की मां का रोल निभाया है। मोना इस बात से बेहद खफा हैं।

उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर यह बायकॉट ट्रेंड इस तरह कैसे ज़ोर पकड़ रहा है? एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मोना सिंह ने कहा-‘मैं बहुत दुखी थी।  आमिर खान ने ऐसा क्या किया है जो वह यह डिजर्व करते हैं? वह पिछले 30 साल से हमें एंटरटेन कर रहे हैं लेकिन मुझे पूरा विश्वास था कि बायकॉट करने वाले जैसे ही देखेंगे कि फिल्म हर भारतीय को पसंद आ रही है तो वो तुरंत आ जाएंगे।’

बायकॉट ट्रेंड के बावजूद सोशल मीडिया पर कई हस्तियों ने फिल्म की सराहना की है. आमिर ने फिल्म की आलोचना के बारे में बात करते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘अगर मैंने किसी को भी किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है, तो मुझे दुख है. मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता. अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता तो मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करूंगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *