वेस्टइंडीज के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन वैसे तो एशिया कप है. लेकिन, उससे पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए उसे जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है.। वेस्टइंडीज का दौरा खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत अगले हफ्ते से हो रही है।

दोनों देशों के बीच 18 अगस्त से 3 वनडे की सीरीज का आगाज होगा. इस सीरीज से पहले भले ही जिम्बाब्वे की टीम खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हो. लेकिन, इसका असर मैदान पर नजर नहीं आया.बीसीसीआई ने शनिवार की सुबह भारतीय खिलाड़ियों की कई तस्वीरें भी शेयर की। इसमें एक फोटो में शिखर धवन, दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा फ्लाइट में साथ नजर आ रहे हैं

तो वहीं राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड की जोड़ी भी मौजूद है। इनके अलावा कोच लक्ष्मण, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं।जिम्बाब्वे ने हाल ही में बांग्लादेश जैसी मजबूत टीम को अपने घर में वनडे और टी20 दोनों सीरीज में मात दी. इससे पहले, जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर भी जीता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *