अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर पर अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने छापा मारा है। एफबीआई ने ट्रंप के घर को घेर लिया है।FBI ने डोनाल्ड ट्रंप के घर से जो भी चीजें बरामद की हैं उनके बारे में जानकारी सामने आई है। यह भी बताया गया कि यह छापा क्यों मारा गया था।

FBI ने इस दौरान ट्रम्प के घर से करीब 12 बॉक्स जब्त किए हैं। उन पर आरोप था कि व्हाइट हाउस छोड़ते समय ट्रंप करीब दस्तावेजों के करीब 15 बक्से अपने साथ लेकर चले गए थे। यह सभी बॉक्स मार-ए-लागो भेजे गए थे।

जबकि उस समय व्हाइट हाउस छोड़ने पर दस्तावेजों से भरे यह बॉक्स नेशनल आर्चीज भेजे जाने थे।ट्रंप के दो करीबियों के अनुसार, यह छापेमारी बिना किसी नोटिस के की जा रही है।  जिस समय एफबीआई ने घर पर छापा मारा, उस समय खुद ट्रंप वहां मौजूद नहीं थे।

ट्रंप फिलहाल न्यूजर्सी में हैं। यहां वह एक केस के सिलसिले में आए हैं। जांच एजेंसियों के साथ सहयोग के बावजूद इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। यह न्यायतंत्र का हथियार के तौर पर गलत इस्तेमाल करने जैसा है।

डोनाल्ड ट्रप पर कुछ महीने पहले आरोप लगा था कि वह राष्ट्रपति पद पर रहते हुए आधिकारिक दस्तावेजों को फाड़ कर फ्लश कर देते थे। कहा जाता है कि ट्रंप ने इतने ज्यादा कागजों को फ्लश किया था कि इसकी वजह से व्हाइट हाउस का टॉयलेट जाम हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *