कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं।उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी है।

 बुधवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। प्रियंका ने लिखा, “मेरी रिपोर्ट COVID पॉजिटिव आई है। मेरा इलाज कोविड प्रोटोकॉल के साथ होम आइसोलेशन में चल रहा है।”

 इससे पहले भी तीन जून को प्रियंका गांधी व उनकी मां सोनिया गांधी कोरोना की चपेट में आ गईं थीं। प्रियंका गांधी 2 महीने में दूसरी बार कोविड पॉजिटिव हुईं हैं। राहुल गांधी की भी तबीयत कुछ खराब है और इसके चलते उन्होंने राजस्थान के अलवर का दौरा रद्द कर दिया है। राहुल गांधी आज अलवर में कांग्रेस के नेतृत्व संकल्प शिविर में हिस्सा लेने वाले थे।

कांग्रेस की ओर से सभी राज्यों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि पार्टी में नया नेतृत्व विकसित किया जा सके और पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकी जा सके। राजस्थान में अगले साल चुनाव होने वाले हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आज कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 19,539 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *