राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 72 देशों के 4500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया और ऑस्ट्रेलिया पदक तालिका में पहले नंबर पर रहा।क्लोजिंग सेरेमनी में कई मशहूर कलाकारों ने हिस्सा लिया।

इसमें पॉप बैंड 40, अपाचे इंडियन, पंजाबी एमसी और डेक्सी जैसे कलाकार शामिल थे। बर्मिंघम के एलेक्सजेंडर स्टेडियम में भांगड़ा डांस से लेकर अपाचे इंडियन की प्रस्तुति तक पंजाबी संस्कृति ने सभी का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में सिद्धू मूसेवाला और रजिंदर सिंह गाने भी बजाए गए।

राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना जा सकता है। सिद्धू के फैंस को यह वीडियो पसंद आ रहा है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होगा।क्लोजिंग सेरेमनी में कॉमनवेल्थ गेम्स फ्लैग ऑस्ट्रेलिया को सौंपा गया, जो बर्मिंघम खेलों के अंत का प्रतीक है। भारत ने इस बार 61 पदक जीते हैं और इसमें हरियाणा-पंजाब के खिलाड़ियों का योगदान बहुत ज्यादा है। इस बार कुश्ती में भारत के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी ने पदक जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *