उत्तर प्रदेश  के मेरठ जिले  से आज सुबह बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर हत्या करने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वारदात मेरठ के थाना नौचंदी इलाके के डी ब्लॉक की है. रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या कर दी गई है.  सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई.सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार एसएसपी रोहित सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के गेट से आए थे।

रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना रह रहे थे. देर रात तकरीबन 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिलने गई थी. अगली सुबह जब वहां घर से काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था. सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई।

सूचना पर आईजी, एसएसपी पहुंच गए थे। पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैसर के कारण दो माह पहले मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *