प्रतापगढ़ के कुंडा में मोहर्रम के गेट को लगाने के विरोध में 2 दिन से धरने पर बैठे विधायक राजा भैया के पिता  उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। वह शेखपुर आशिक गांव में बने मस्जिदनुमा गेट को हटवाने की मांग पर अड़े हैं।

शुक्रवार की सुबह वह दैनिक क्रिया और पूजा पाठ के लिए भदरी कोठी गये थे। उनके कोठी में घुसते ही पुलिस ने चारों ओर घेरा डालकर हाउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि कुंडा के शैखपुर आशिक गांव में मोहर्रम को लेकर बनाए गए गेट को हटाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री और कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह बुधवार से कुंडा तहसील में धरने पर बैठे थे।

बुधवार रात में डीएम-एसपी उन्हें मनाने पहुंचे। साथ बैठकर भोजन किया, लेकिन वो धरना खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुए।कुंडा नगर समेत आसपास की बाजारों में व्यापारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाजार बंद कर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *