बिगबॉस 13 के पहले रनर अप रहे आसिम अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी और जबरदस्त सिक्स पैक ऐब्स के लिए चर्चा में बने रहते हैं.कलाकार अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। अब बॉलीवुड के गलियारों से खबर आ रही है कि  आसिम रियाज ने भी अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले आसिम रियाज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने एक फोटोशूट की कुछ तस्वीरें और रील्स साझा की हैं।आसिम के इस थ्रोबैक फोटोशूट पर यूजर्स के भी लगातार कमेंट आ रहे हैं.

वायरल हो रही इन तस्वीरों पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि रणवीर सिंह ने सभी को बिगाड़कर रख दिया है.कुछ ने आसिम के फोटो की तारीफ करते हुए लिखा है कि ‘हॉटनेस ओवरलोडेड’.

साझा की गई तस्वीरों और रील्स में आसिम रणवीर की तरह ही कम कपड़े पहने कैमरे के सामने तरह-तरह के बोल्ड पोज देते नजर आ रहे हैं। आसिम के इस फोटोशूट को जहां कुछ लोग सेक्सी बता रहे हैं, वहीं कुछ नेटिजन्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *