ड्रामा क्वीन राखी सावंत  अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह आदिल को डेट कर रही हैं और अब हर इवेंट और कई जगहों पर उन्हें आदिल के साथ स्पॉट किया जाता है दोनों की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

वीडियो में राखी ब्लैक शिमरी ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने शूज पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में राखी बेहद गॉर्जियस लग रही है। वहीं आदिल मैरून पैंट सूट में हैंडसम लग रहे हैं।

दोनों अक्सर साथ घूमते हुए पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर आदिल और राखी का एक नया वीडियो पैपराजी पेज से साझा किया गया है, जिसमे राखी को बुर्ज खलीफा के आगे डांस करते देखा जा सकता है .

इसी बीच बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी ने उन्हें ऐसा तोहफा दिया कि राखी का मुंह खुला रह गया।इसके बाद आदिल राखी को डायमंड नेकलेस पहनाते हैं, जिसे पहनकर राखी बेहद खुश हो जाती है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *