पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई  चीफ सौरव गांगुली ने दोबारा क्रिकेट के मैदान पर उतरने का फैसला किया है.बाएं हाथ के बल्लेबाज दादा लीजेंड्स लीग क्रिकेट में एक विशेष क्रिकेट मैच खेलते नजर आएंगे।

भारतीय फैंस के लिए ये ट्रीट होगी।इसका खुलासा खुद सौरव गांगुली ने किया वह एक खास वजह से क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे. गांगुली हमेशा से विस्फोटक बैटिंग के लिए फेमस रहे हैं.

पूर्व सौरव गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऐलान किया है कि वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे. लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीजन 2 में एक विशेष मैच खेलेंगे. यह एक चैरिटी मैच होगा. इसके लिए सौरव गांगुली ने अभी से पसीना बहाना शुरू कर दिया है. वह जिम में कसरत करते हुए दिखाई दिए.

भारत के पूर्व कप्तान और दादा के नाम से फेमस गांगुली ने इस मैच के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है और वे जिम में पसीना बहाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में अपने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलने की पुष्टि की है और बताया है कि वे इसमें क्यों भाग लेने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *