उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मसूरी में दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हो रही है। 29 जुलाई को देहरादून और नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

30 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 31 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।सभी जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना है.

कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुुलाई तक मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *