नेशनल हेराल्ड केस में ईडी आज फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रहा है।आज ईडी से उनकी पूछताछ का दूसरा राउंड चल रहा है और इस बीच कांग्रेस ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया है।

कांग्रेस के सांसदों के साथ खुद राहुल गांधी ने संसद भवन में लगी गांधी प्रतिमा से विजय चौक मार्च का ऐलान किया और विजय चौक पर धरना देने बैठ गए। सभी कांग्रेस सांसद राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकालने की तैयारी में थे। इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

राहुल गांधी को भी विजय चौक से जबरन उठाकर ले जाया गया है।  इस दौरान राहुल गांधी कह रहे थे कि यदि उन्होंने कुछ गलत किया है तो फिर मेरे खिलाफ केस दर्ज किया जाए।दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी और इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

कांग्रेस सांसदों का कहना है कि प्रदर्शन तक की अनुमति न देना हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।राहुल गांधी के अलावा पुलिस ने सांसद रंजीत रंजन, केसी वेणुगोपाल, मणिक्कम टैगोर, इमरान प्रतापगढ़ी और के. सुरेश को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *