बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी न्यूड तस्वीरों की वजह से आज कल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रणवीर के खिलाफ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया तो वहीं सेलेब्स एक्टर के इस न्यूड फोटोशूट को लेकर उनका समर्थन करते नजर आए.

रणवीर की फोटोज पर श्याम मंगरम फाउंडेशन नाम के एक एनजीओ ने  पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है. शिकायत में लिखा गया है- ‘हम लोग 6 साल से बच्चों और विधवाओं के अच्छे भविष्य को लेकर एक जुट होकर काम कर रहे हैं. हमने रणवीर सिंह की पिछले हफ्ते न्यूड वायरल फोटोज देखीं. इन तस्वीरों को जिस हिसाब से खींचा गया है उससे कोई भी महिला और पुरुष शर्मसार महसूस करेंगे.’

इसी क्रम में मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए रणवीर के खिलाफ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।

आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री, आदि) 293, 509 और आईटी अधिनियम की धाराएं लागू की गई हैं।उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कुछ प्रोजेक्ट हैं। इनमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ रोहित शेट्टी की सर्कस शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *