सना खान एक वक़्त पर अपने करियर की बुलंदियों पर थी लेकिन अचानक एक्ट्रेस ने इंडस्टी से दूरी बना ली। सना ने साल 2020 में शोबिज इंडस्ट्री को अलविदा कहा था। सलमान खान-स्टारर जय हो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सना अब हिजाब पहनती हैं सना खान के शोबिज को अलविदा कहने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया।

एक्ट्रेस का अचानक ये बदला रूप हर किसी के लिए एक बड़े झटके जैसा था।एक वीडियो वायरल है जिसमें वह अपनी जिंदगी में आए बदलाव को बताते-बताते रोती दिख रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह हज करके लौटी हैं और इस बात की बेहद खुशी है।

वीडियो में सना ने बताया, ‘मेरी पुरानी जिंदगी में मेरे पास सब कुछ था, नाम, शोहरत, पैसा। मैं जो चाहती वो सब कुछ कर सकती थी, लेकिन मैं कुछ मिस कर रही थी जो कि मेरे दिल का सुकून था। मुझे लगता था, मेरे पास सबकुछ है लेकिन मैं खुश क्यों नहीं हूं? बहुत मुश्किल वक्त था और मुझे डिप्रेशन भी रहा। कुछ दिन थे जब मुझे अल्लाह के मैसेज साइन के रूप में मिल रहे थे।’

उस साल के बारे में बात करते हुए जिसने उनकी जिंदगी बदल दी सना ने कहा, “2019 में मुझे आज भी याद है, रमजान के दौरान मैं सपने में कब्र देखा करती थी। मुझे एक जलती हुई, धधकती कब्र दिखाई देती थी और मैं खुद को कब्र में देख सकती थी। मुझे आज भी याद हैं। मैं सभी प्रेरक इस्लामी भाषण सुनती और एक रात मुझे कुछ बहुत सुंदर पढ़ना याद आया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *