बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में है। इस फिल्म में आलिया के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू और राजेश शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।अब इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर गया है।

इस ट्रेलर का फैन्स तभी से इंतजार कर रहे थे जबसे फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ उनकी मां के किरदार में शेफाली शाह नजर आने वाली हैं। इन दोनों के अलावा विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी मुख्य भूमिका में हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में आलिया भट्ट के शौहर हमजा शेख का किरदार निभा रहे अभिनेता विजय वर्मा कहते नजर आते हैं, ‘मैं अपनी बीवी से बेहद मोहब्बत करता हूं, लेकिन उसे छोड़कर जा रहा हूं।’ उसके बाद नजर आती हैं आलिया भट्ट। लाल ड्रेस में और लाल लिपिस्टिक लगाती हुई। वह पति का इंतजार करती हैं और इंतजार अधूरा रहता है।

Darlings को जसमीत के रीन ने डायरेक्ट किया है जो उनकी पहली फिल्म है। इस डार्क कॉमिडी ड्रामा फिल्म को शाहरुख खान-गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज और Alia Bhatt ने प्रड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *