महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई SUV Mahindra XUV700 ने भारत में धमाल मचा दिया है। जी हां, जैसे ही महिंद्रा एक्सयूवी700 की बुकिंग शुरू हुई हैंमहिंद्रा ने हाल में ऐलान किया है कि कंपनी ने नई XUV700 के लिए 1.5 लाख बुकिंग लॉन्च के महज 11 महीने में हासिल कर ली है.

 ग्राहकों को इस SUV पर लंबी वेटिंग दी जा रही है जो फिलहाल कंपनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. महिंद्रा ने पिछले साल 15 अगस्त को 11.99 लाख रुपये इंट्रोडक्टरी कीमत पर इसे भारत में लॉन्च किया था और अब इसके बेस एमएक्स पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 13.18 लाख रुपये हो चुकी है.

भारतीय मार्केट में XUV700 का मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हैक्टर प्लस और हालिया लॉन्च किआ कारेंस जैसी कारों से हो रहा है.आपको बता दें कि Mahindra XUV700 5 Seater वेरिएंट को भारत में 11.99 लाख रुपये से लेकर 17.19 लाख रुपये (एक्स शोरूम) में पेश किया गया है।

Mahindra XUV700 7 Seater वेरिएंट को 17.59 लाख रुपये से लेकर 19.79 लाख रुपये कीमत में पेश किया गया है। भारत में महिंद्रा की इस धांसू एसयूवी की Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector Plus समेत अन्य एसयूवी से मुकाबला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *