बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस समय लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता जल्द ही बहुत सी फिल्मों के साथ धमाकेदार कमबैक करने वाले हैं बीते कुछ दिनों पहले ही ‘डंकी’ के सेट से  शाहरुख खान का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इसी बीच फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किंग खान लंबे बालों में अपनी कार की तरफ दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.शाहरुख खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में उनका लुक देख कर उनके चाहने वाले बेहद खुश हैं. सामने आए वीडियो में उन्हें जींस और रेड कलर की शर्ट में देखा जा सकता है.
टीम का एक शख्स एक बड़ी छतरी पकड़े हुए उनके पीछे भागते हुआ दिख रहा है. हालांकि वीडियो में एक्ट्रेस तापसी पन्नू और डियरेक्टर हिरानी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं.जहां कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘पठान’ का शूटिंग शेड्यूल खत्म किया था.
वहीं इन दिनों वह लंदन में मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में इंटरनेट पर लंदन की शूटिंग से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *