सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन संग तलाक की खबरों के बीच चारू असोपा  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ‘पिया बोले’ सॉन्ग पर डांस करती दिखाई दीं। हालांकि इस वीडियो को लेकर एक्ट्रेस बुरी तरह से ट्रोल भी हो गईं।

टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ चारू अब यूट्यूब व्लॉगर भी बन चुकी हैं. चारू यूट्यूब पर तो फैंस से दिल की बात शेयर करती ही हैं. इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करके लोगों को एंटरटेन भी करती हैं. हाल ही में चारू ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है. स्काई ब्लू कलर का प्रिटेंड सूट पहनकर चारू पिया बोले सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं.

चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajiv Sen) से जून 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई थी। तब चारू असोपा और राजीव सेन ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया और अब यह कपल साथ में है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *