रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 12 को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर ने अपने डेयरिंग अंदाज से सभी को चौंकाया है.स्टंट करते वक्त जन्नत ने बड़े बड़े धुरंधरों को पटखनी दी है.

जन्नत ट्रॉफी जीतने की रेस से बाहर हो गई हैं.रिपोर्ट्स की मानें तो टॉप 3 फाइलिस्ट में फैसल शेख, मोहित मलिक और तुषार कालिया का नाम शामिल है. शो का केपटाउन शूट खत्म हो चुका है.  हाल ही मे रुबीना के एक वीडियो सामने आने के बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि क्या रुबीना ने शो जीत लिया है.

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का धमाकेदार आगाज हुआ है. शो को काफी पसंद किया जा रहा है. रोहित शेट्टी का शो नंबर वन रियलिटी शो बन गया है.जन्नत स्टंट रियलिटी शो में आकर सभी को बताना चाहती थीं कि वे काफी स्ट्रॉन्ग हैं.

हाल ही में रुबीना को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे. फोटो खिंचवाते समय उन्होंने रुबीना का हाथ ऊपर की ओर उठाकर उन्हें बधाई दी. जिसके बाद ऐसा माना जाने लगा कि रुबीना ने ये सीजन जीत लिया है. हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, रुबीना और जन्नत दोनों ही शो से बाहर हो गये हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *