बॉलीवुड  एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने एक्टिंग के दम पर आज फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है।  अभिनेत्री अपने उम्दा अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करती है।  हाल ही में उन्होंने मीडिया से बात की और कहा,” शादी के बाद मैं और आदित्य कही वेकेशन पर नही जा पाए थे.”

“तो ये हमारा हॉलिडे हैं जहाँ पर हमें वैसे कोई काम नही करना था लेकिन फिल्म ‘Thursday’ के लिए ये करना जरूरी हैं. लोग इससे जुड़ पाएंगे और इस संदेश को समझ पाएंगे. एक अभिनेता के तौर पर ये फिल्म एक संतुष्टि का आभास कराती हैं”

हॉलिडे पर पति के साथ शॉपिंग की बात पर यामी कहती हैं ,” मैं बहुत ज्यादा शॉपिंग नही करती. हालांकि मुझे आदित्य ही कहते रहते हैं कि तुम अपना वॉर्डरोब चेंज करो क्योंकि उसे देखकर लगता ही नही की तुम एक स्टार हो.

आपको बता दें कि 24 जुलाई को स्टारगोल्ड पर यामी गौतम, अतुल कुलकर्णी, नेहा धूपिया और डिम्पल कपाड़िया की जबरदस्त अदाकारी को लोग अपने घरों में बैठेकर देख सकेंगे। वैसे महामारी के चलते फिल्म अ थर्सडे थिएटर्स में रिलीज नही रिलीज हो पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *