बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार संग फिल्म सम्राट पृथ्वीराज  से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं मानुषी छिल्लर की नई फिल्म से लुक रिवील हो गया है।  मैडॉक फिल्म्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

पहली तस्वीर में मानुषी तेहरान का क्लैप बोर्ड पकड़े हुए नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो जॉन अब्राहम के साथ हाथ में पिस्तौल थामे दिख रही हैं। छोटे बाल, टाइट पैंट और टी शर्ट में मानुषी का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है।

जॉन अब्राहम   की फिल्म तेहरान में अब मानुषी एक्शन करती नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिन में मानुषी एक दम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने हाथ में काफी स्वैग से बंदूक को पकड़ा हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स मानुषी के लुक को पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि जॉन अब्राहम ने निर्माता दिनेश विजयन की फिल्म ‘तेहरान’ की शूटिंग की शुरू कर दी है। फिल्म का निर्माण ‘मैडॉक फिल्म्स’ के बैनर तले किया जा रहा है।फिल्म को रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *