कार्तिक आर्यन इस समय बी-टाउन के सबसे सफल कलाकारों में से एक हैं, जो बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपने करियर की गाड़ी को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं।कार्तिक की पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और कुल 180 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली।

बीते दिनों जहां कार्तिक ने आगामी फिल्म ‘शहजादा’ की रिलीज डेट के पोस्टपोन कर फैंस को मायूस कर दिया था, वहीं अब अभिनेता ने कुछ ऐसा किया है जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
सबके चहीते कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जिसके मुताबिक अभिनेता की एक नई फिल्म का एलान हुआ है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ इंडस्ट्री के दो महान हस्तियां काम करती नजर आएंगी।

 शहजादा फिल्म के बाद कार्तिक की एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें इंडस्ट्री के दो दिग्गज एक साथ काम करने वाले हैं। कबीर खान  ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टा हैंडल से शेयर कर दी है।

साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) और कार्तिक आर्यन की इस अनटाइटल्ड फिल्म को कबीर खान फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित और कबीर खान द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *