बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’  के सात साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल की घोषणा की थी। ट्विटर पर  #BajrangiBhaijaan ट्रेंड कर रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म को याद करते हुए पोस्ट कर रहे हैं। बजरंगी भाईजान में सलमान खान के साथ ही करीना कपूर खान  और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे।इस खास मौके पर फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने अपनी इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट दिया है।

उन्होंने कहा कि, ”मैंने भाई को कहानी की रूपरेखा सुनाई है और उन्हें यह पसंद आई है। अब गेंद उनके पाले में है कि समय पर फैसला किया जाए।” इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि फिल्म के अगले भाग में पहले भाग की निरंतरता होगी।

बजरंगी भाईजान के लेखक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल पर एक बड़ा अपडेट प्रदान किया है।इन सेलेब्स के अलावा फिल्म में मुन्नी बनकर हर्षाली मल्होत्र ने भी दर्शकों का दिल जीता था। फिल्म के सात साल पूरे होने पर आपको बताते हैं कि अब कहां है मुन्नी और साथ ही फिल्म से जुड़ी कुछ बातें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *