ललित मोदी  संग अपने रिश्ते को लेकर सुष्मिता सेन  सफाई दे चुकी हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए शादी और सगाई की अटकलों पर भी विराम लगा दिया था.पूर्व IPL चेयरमैन और बिजनेसमैन ललित मोदी ने भी इस बारे में एक लंबी पोस्ट लिखी है जिसमें उन्होंने साफ लिखा- ना तो शादी हुई है.. ना सगाई हुई है।

ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी सुष्मिता सेन और कुछ बड़े चेहरों के साथ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘मीडिया में मुझे ट्रोल करने को लेकर इतना ज्यादा जुनून क्यों दिख रहा है।

जाहिर तौर पर मुझे गलत कारणों से टैग किया जा रहा है। क्या कोई मुझे समझा सकता है कि मैंने इंस्टाग्राम पर सिर्फ 2 तस्वीरें पोस्ट कीं और वो भी सही टैग के साथ। मुझे लगता है कि अभी भी हम लोग मध्य युग में रह रहे हैं जहां 2 लोग दोस्त नहीं हो सकते।’

एक्ट्रेस ने जालीदार नाइटी पहने फोटो में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर इस वजह से भी चर्चा में है, क्योंकि एक तरफ उनकी जिंदगी में खुशियां हैं ललित मोदी ने जैसे ही ये तस्वीरें रिलेशनशिप के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की तो फैंस के होश ही उड़ गए.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *