बिग बॉस 15′ विनर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों को अक्सर एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।  मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी साथ पहुंचे। दोनों एक साथ इवेंट पर आए।

करण और तेजस्वी को साथ देखते ही पैपराजी उनकी तरफ टूट पड़े। दोनों एक साथ अवॉर्ड शो की तरफ बढ़े तो सबने उन्हें बेस्ट कपल और क्या जोड़ी है, ऐसे ऐसे कमेंट्स बोलने शुरू कर दिए। दोनों लोगों की तारीफों का शुक्रियादा करते हुए आगे बढ़ गए।

अवॉर्ड फंक्शन के लिए करण कुंद्रा ने नीले रंग का सूट पहना था और काले रंग की शर्ट। इस गेटअप में वो काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं तेजस्वी की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्लैक रंग की वनपीस ड्रेस पहनी थी। जिसमें फ्लावर प्रिंट था। तेजस्वी भी इसमें काफी जच रही थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे करण तेजस्वी को एस्कॉर्ट करते हुए साथ ले जाते हैं।

बता दें करण और तेजस्वी ‘बिग बॉस 15’ के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। फिर दोनों में प्यार हो गया। शो में जोड़ी की को काफी पसंद किया गया। करण और तेजस्वी का सॉन्ग ‘बारिश आई है’ रिलीज हुआ है। फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *